Let’s travel together.

मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए कोटवारों ने दी यज्ञ में एक हजार आहुतियां

0 187

 

मांगी पूरी कराने के लिए कोटवारों ने गाई मामा आरती

अनुराग शर्मा सीहोर

कोटवारों ने गुरुवार को टाउन हॉल स्थित धरना स्थल पर सद्बुद्धि हवन यज्ञ किया। कोटवारों ने हवन में एक हजार आहुतियां देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके प्रति सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भगवान से की।

कोटवारों के द्वारा नदी चौराहा स्थित गायत्री शक्ति पीठ संस्थान से बाकायदा हवन सामग्री खरीदी गई जिसके बाद आम की लकड़ी और घी की व्यवस्था भी कोटवारों के द्वारा की गई।
कोटवारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेकर सरकारी कर्मचारी घोषित करने वेतन में बढ़ोतरी किए जाने बुजुर्गों को अंग्रेजी शासन काल में दी गई भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने और सभी सरकारी योजनाओं के लिए ग्राम चौकीदार को पात्र घोषित करने नीली वर्दी को खाकी वर्दी में परिवर्तित करने सहित अन्य मांगे मंत्रों के साथ उल्लेखित करते हुए अग्नि देवता को पूजन सामग्री अर्पित की गई।

कोटवारों ने भगवान श्री गणेश की वंदना करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश का राजा घोषित करते हुए उनके नाम को सम्मिलित कर यज्ञ के समक्ष आरती भी की। आरती के उपरांत सामूहिक रूप से यज्ञ में मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां दी गई।
मध्य प्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ के जिला अध्यक्ष छगनलाल मालवीय ने कहा कि हम बीते 10 मार्च से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं काम बंद हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन अब तक प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी हमारे बीच नहीं पहुंचा है सरकार की तरफ से भी किसी भी प्रकार का कोई भी संदेश हमें नहीं मिला है जिसके चलते जिले के 1046 कोटवारों में सरकार के रवैए के चलते आक्रोश बना हुआ है। कोटवार लंबे समय से सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने वेतन वृद्धि करने और सेवा भूमि का मालिकाना हक देने सहित अन्य मांगे कर रहे हैं।
श्री मालवीय ने कहा कि कोटवारों को मात्र ₹400 माह वेतन मिल रहा है बढ़ती महंगाई में यह ना काफी है इससे अधिक मजदूरों को मजदूरी मिल रही है बारह ₹13 रोज में परिवार का पालन पोषण करना भी काफी मुश्किल हो गया है सरकार ने सेवा भूमि की पुस्तिका जरूर उपलब्ध कराई है लेकिन भूमिका मालिक नहीं बनाया है जिससे किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है प्रधानमंत्री आवास योजना से भी कोटवार को अपात्र घोषित कर रखा है इस प्रकार की ओर भी योजनाएं हैं जिनका लाभ कोटवारों को नहीं मिलता है। सद्बुद्धि यज्ञ में बड़ी संख्या में कोटवार ग्राम चौकीदार सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811