Let’s travel together.

विदाई के समय अचानक हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन बोली- मैं नहीं जाऊंगी इसके साथ; मेरे साथ धोखा हुआ

110

झांसी| झांसी में विदाई के समय दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। वह जमीन पर गिर गया। यह देख दुल्हन भड़क गई। उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसने गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद समाज के लोग दिन भर दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन वह मानी नहीं।

दूल्हा धूमधाम से बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। रात भर शादी की सभी रस्में पूरी होती रहीं। लेकिन, जब विदाई का समय आया तो दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद दुल्हन ने सुसराल जाने से इंकार कर दिया। बोली धोखे में रखकर शादी की गई। बीमारी के बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी।

इसके बाद समाज के लोग दिन भर दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन वह मानी नहीं। दुल्हन ने वर पक्ष की शिकायत पुलिस से भी की है। अलीगोल खिड़की अंदर कोरियों का मंदिर निवासी स्व. सुरेश की पुत्री आरती की पुलिया नंबर नौ महाराज सिंह नगर निवासी लालता प्रसाद के बेटे एसी मैकेनिक राजकुमार (मोनू) से 18 जनवरी को सगाई हुई थी।

तय तिथि पर राजकुमार धूमधाम से बरात लेकर मुहल्ले के ही एक विवाह घर में पहुंचा। दुल्हन पक्ष की ओर से भी बरात के स्वागत में कोई कमी नहीं रखी गई। लगभग पांच सौ लोग विवाह समारोह में शामिल हुए। रात भर विवाह की रस्में चलती रहीं। इस दौरान सभी बेहद खुश थे। सुबह तकरीबन दस बजे विदा की तैयारी होने लगी।

भाई दीपक ने आरती को गोद में ले जाकर कार में बैठाया। दूल्हा भी कार में बैठा हुआ था। इसी दरम्यान अचानक उसे मिर्गी का दौर आ गया और वह कांपते हुए जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे दौरे पर काबू किया। लेकिन, इसके बाद आरती कार से उतरकर अपने घर आ गई।
उसने साफ कह दिया कि वह ससुराल नहीं जाएगी। उसे समझाने की तमाम कोशिशें होती रहीं, परंतु वह नहीं मानी। दोपहर में आरती की ओर से शिकायत थाना कोतवाली में की गई, जिसमें आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष के लोगों की ओर से बीमारी की जानकारी नहीं दी गई थी। उसे धोखे में रखकर शादी की गई। शादी पर हुआ खर्च वापस दिलाया जाए।
बता दें कि आरती तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जबकि, चार भाई हैं। पिता की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

शादी तय होने के बाद नहीं करने दी बात

झांसी। आरती के भाई दीपक ने बताया कि शादी तय होने के बाद वर पक्ष के लोगों ने कभी भी आरती की राजकुमार से बात नहीं होने दी। यहां तक कि फोन पर भी कभी बात नहीं हुई। उन्हें डर था कि बातचीत के दौरान कहीं बीमारी का भेद नहीं खुल जाए। भाई ने बताया कि बहन की शादी पड़ोस में रहने वाले राजकुमार के रिश्तेदार ने तय कराई थी। उन्होंने भी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

तीन रात से सोया नहीं, जिससे चक्कर आ गए

दूल्हे राजकुमार के रिश्तेदार पूरन चंद्र ने बताया कि उसे कोई बीमारी नहीं है। पहली बार उसे चक्कर आया है। उन्होंने बताया कि शादी का कामकाज होने की वजह से राजकुमार तीन-चार दिन से सोया नहीं था, जिससे विदाई के समय वह चक्कर खाकर गिर गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को वर पक्ष की ओर से रिसेप्शन आयोजित किया गया है। आरती को समझाने की कोशिश की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811