अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने जाना घायलो का हाल
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रंगपंचमी पर मान्यता अनुसार दूर दराज से हजारों की संख्या में वाहनों में लोग भरकर अपनी मन्नत मांगने माता सीता के करीला मंदिर पहुंचते हैं तथा कुछ मन्नत मांगते हैं तो कुछ मन्नत पूरी होने पर झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी करते हैं एवं राई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तब हजारों की संख्या में वाहनों की यहां से गुजरने वाहनों की भागदौड़ लगी रहती है करीला पहुंचने के लिए टेक्ट्रर ट्राली में लगभग तीन दर्जन लोग भरे थे की रात्रि लगभग तीन बजे एक यात्री बस ने खडी टेक्ट्रर ट्राली को टक्कर मारी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल मे मौत हुई तथा बाकी सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा बस जप्त कर ली । जानकारी के अनुसार रंग पंचमी के पर्व पर मान्यता अनुसार हजारों की संख्या में वाहनों में भरकर लोग करीला पहुंचते हैं इस कड़ी में ग्राम देहलवाडा बाड़ी बरेली क्षेत्र के लोग टेक्ट्रर ट्राली में भरकर लगभग तीन दर्जन लोग करीला जा रहे थे कि नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम काछी कानाखेडा पर टेक्ट्रर ट्राली खडा कर लिया था कि गुजरी रात लगभग तीन बजे तेज़ रफ़्तार आरिफ कंपनी की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 8167 ने न्यूमेसी टेक्ट्रर ट्राली क्रमांक 7250 में जोरदार टक्कर मारी दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला की मीरा बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि कालूराम की अस्पताल मे मौत हो गई एवं चौंतीस लोग गंभीर घायल हो गए ।
दी तब सांची थाना प्रभारी अमरसिंह निगम अपने दलबल सहित घटना स्थल पर पहुंचे एवं तत्काल मृतक एवं गंभीर घायलों को सांची अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों का प्रार्थमिक उपचार सी बी एम ओ डा. स्मृति चौहान रवि राठोर सलामतपुर मेडिकल आफिसर एवं डॉ सौरभ वर्मा ने किया एवं गंभीर अवस्था में घायलों को मेडिकल कॉलेज विदिशा रिफर कर दिया । मेडिकल कॉलेज में कालूराम की मौत हो गई बाकी सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है । रायसेन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से जानकारी ली।इन घायलों में शामिल नीरज रामबाई राहुल लुल्ली महेंद्र छोटू झिरुआ गुड़िया गोमती पर्वत दुर्गा हर्षित जिमिया रवीना रक्षा अर्चना ज्योति भूरी नीलेश मुन्नी बसंती तुलसी राम संतोषी साक्षी दुर्गेश शिवम शिवांस निरुआ गणेश राम छोटे गुड्डन कलिया मुरली सुखलाल अंजु छोटी बाई शामिल हैं । इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा प्रकरण दर्ज कर धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा विवेचना जारी है । यहां पर यह भी बता दें कि रंगपंचमी पर करीला पहुंचते के लिए दूर दूर से वाहनों की तेज रफ्तार दौड भाग जल्दी पहुंचने की चलती रहती है तथा मेले में शामिल वाहनों की वापसी में भी दौड़ भाग लगी रहती है।
बताया जाता है करीला में माता सीता का मंदिर है जहां पंचमी के अवसर पर मेला लगता है यहां लोग अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं तथा मन्नत पूरी होने पर मंदिर पर झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी की जाती है अनेक श्रद्धालु अपने साथ बेड़ियां समाज की नृत्यांगना लेकर भी पहुंचते हैं यह परंपरा प्रतिवर्ष रंग पंचमी पर जारी रहती है ।