Let’s travel together.

रायसेन की रंगपंचमी पर मची चौतरफा धूम:स्वास्थ्य मंत्री ने जमकर उड़ाए रंग गुलाल

0 131

-कार्यकर्ताओं के होली गीत फ़ाग पर लगाए जमकर ठुमके, श्री राम परिसर सागर रोड़ पर हुआ रंगारंग होली रंगपंचमी मिलन समारोह एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
शिवलाल यादव रायसेन

रंगों प्रेम उत्साह के बाद रविवार को रंगपंचमी का त्यौहार शहर में पारंपरिक उत्साह धूमधाम से मनाया गया।बच्चों से लेकर बड़े और युवाओं तक एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली रंग पंचमी पर्व शुभकामनाएं देते नजर आए।
होली खेले रघुवीरा अवध में…. फ़ाग गीत पर स्वास्थ्य मंत्री उनके समर्थकों भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच थिरकते नजर आए।वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी श्री राम परिसर में जमकर गुलाल उड़ा कर जमकर डांस किया। वहीं सभी कार्यकर्ताओं को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन द्वारा भी शहर में रँगपंचमी पर्व पर मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव से ढोलनगाडों के साथ हुरियारों का प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया।


रविवार को सुबह 9 बजे पाटनदेव सागर रोड़ स्थित मारुति नन्दन मंदिर से श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में समिति अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी के नेतृत्व में पवनपुत्र हनुमान जी की पूजन आरती के बाद जुलूस प्रारंभ हुआ। जिसमें शामिल हुरियारे रंग गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ महामाया चौक पहुंचा। यहां हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित हुरियारों ने डीजे पर फ़ाग गीतों की धुन पर जमकर डांस किया और जमकर गुलाल भी उड़ाई।

महामाया चौक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने हुरियारों का रँगपंचमी जुलूस का समापन हुआ।इस अवसर पर श्री हिउस के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, जमना सेन, विक्की ठाकुर,शंकर लाल चक्रवर्ती, बर्तन व्यापारी चन्द्रशेखर ताम्रकार,जितेंद्र जीतू सोनी अशोक सोनी,कैशराम साहू राजू राठौर ठेकेदार मोहर सिंह ठाकुर मनोज कुशवाहा गोपालपुर,रामबाबू सोनी संघर्ष शर्मा एडवोकेट, मुकेश शर्मा मोनू शर्मा, भावेश खूबचंदानी, दिनेश अग्रवाल दिनेश सक्सेना, सूर्या राठौर केशव पाठक जितेंद्र शर्मा बारेलाल सूर्यवंशी गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट आदि उपस्थित हुए।

श्रीराम परिसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रंग पंचमी पर्व के अवसर पर होली रंग पंचमी बमिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी सांची विस क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष को गुलाल लगाकर देशवासियों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी ।मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मप्र एक स्वर्णिम विकसित राज्य बन चुका है।साथ ही विभिन्न योजनाओं जनकल्याणकारी योजनाओं का भी पात्र हितग्राहियों को भरपूर मिला है।लाड़ली बहना योजना शिवराज सरकार ने शुरू कर उन्हें संबल बनाने का काम किया है।इसके बाद उन्होंने शहरवासियों को होली रँगपंचमी पर्व की बधाई भी दी है।तदुपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं के मंत्री ने रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर डांस भी किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, जिपं सदस्य राजेन्द्र बघेल, भाजपा नेता जमना सेन,दातार सिंह मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सांची,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी अनिल चौरसिया, विजय सिंह राठौर,बबलू ठाकुर जगदीश अहिरवार,गोविंद राय राजेन्द्र राजू राठौर, दीपक पण्ड्या, शिवराज सिंह राजावत,भूपेंद्र वर्मा कन्हैया सूरमा ,मुकेश रघुवंशी बब्लू चौधरी, राजेन्द्र राज मीणा, अशोक राठौर, डॉ मनमोहन चौकसे जनपद सदस्य मनीष चौकसे नरवर, पूर्व सरपंच कालू राम विश्वकर्मा, ओपी सोनी एडवोकेट धनीराम विश्वकर्मा वकील शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |     भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, डिजिटल अभियान तेज करने के निर्देश     |     नरसिंह जमादारी बने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धार जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष     |     आषाढ़ी माता के दरबार में पानी के लिए पूजा: झमाझम बरसे बदरा, मुस्कुराए  किसान     |     सरकुला परियोजना में देरी पर पूर्व विधायक भारती ने मंत्री सिलावट को सौंपा ज्ञापन       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811