Let’s travel together.

अब महिला सांसद रंजीता से पुलिस ने की धक्का-मुक्की, बोलीं-वीरांगनाओं को अस्पताल में बना रखा है बंधक

129

अस्पताल पहुंचीं सांसद रंजीता को वीरांगना ने बताया नहीं मिलने दे रहे बच्चों से। अस्पताल में पुलिसकर्मियों से जमकर हुई धक्का-मुक्की, सांसद के हाथ और कमर में आई चोट।

राजस्थान के भरतपुर जिले में नगर कस्बा अस्पताल में भर्ती शहीद जीतराम गुर्जर की वीरांगना की पत्नी से मिलने सांसद रंजीता कोली पहुंचीं। जहां पुलिस से सांसद रंजीता कोली और उनके समर्थकों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद सांसद के समर्थक अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, लेकिन काफी हंगामे के बाद भी सांसद वीरांगना से नहीं मिल पाई।

आज सुबह ही शहीद की वीरांगना सुंदरी देवी, देवर विक्रम और बेटी सुमन को पुलिस सुबह उनके घर से ले आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इस दौरान पूरे अस्पताल को छावनी बना दिया गया और किसी को भी वीरांगना या अस्पताल में मौजूद उसके परिजन से नहीं मिलने दिया गया।

शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट सांसद रंजीता कोली वीरांगना से मिलने पहुंचीं, सांसद के साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। इसके बाद सांसद वीरांगना से मिलने के लिए जाने लगीं तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, पुलिसकर्मियों को रोकते ही, सांसद के समर्थक, सांसद की सिक्युरिटी और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

वीरांगना सुंदरी को परिवार और बच्चों से रखा दूर

हंगामे के बाद सांसद रंजीता कोली ने कहा कि सुंदरी से जब मैंने पूछा कि क्या उसकी तबीयत खराब है तो सुंदरी ने बताया कि उसको कुछ नहीं हुआ है। उसका कहना था कि मुझे मेरे बच्चों के पास लेकर जाइए, जिसके बाद बाहर तैनात सिक्युरिटी से मैंने रिक्वेस्ट की, सुंदरी को बच्चों के पास छोड़ दिया जाए। क्योंकि सुंदरी को बंधक बनाकर रखा है ये सरासर गलत है, जब मैंने सुंदरी को उसके घर ले जाना चाह तो, मेरे ऊपर हमला किया गया, मेरे हाथ में चोट आई है और मेरी चेन भी गिर गई है, जबकि किसी महिला को इस तरह से नहीं पकड़ सकते, पूरे देश में वीरांगनाओं का सम्मान करते हैं, और उसी वीरांगना का हाथ पकड़कर खींचना यह गलत है। वह अपने बच्चों के पास जाना चाहती है। कौन सी किताब में लिखा है कि कोई कहीं भी इलाज नहीं करवा सकता। वैसे भी जब सुंदरी को कोई परेशानी नहीं है तो उसे अस्पताल में क्यों बंधक बना कर रखा हुआ है। पहले तो राजस्थान में महिलाओं के ऊपर अत्याचार होता था अब वीरांगनाओं के ऊपर भी अत्याचार हो रहा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811