Let’s travel together.

पाकिस्तान में महिलाओ ने निकाला मार्च, नए विवाद को भी जन्म दिया

58

इस्लामाबाद । मार्च को रोकने के लिए कई शहरों में अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद हजारों महिलाएं पाकिस्तान की सड़कों पर दिखाई दी। औरत (महिला) मार्च के रूप में जानी जाने वाली,रैलियों में प्रतिभागियों द्वारा जो तलाक, यौन उत्पीड़न और मासिक धर्म जैसे विषयों से संबंधित लहराए गए बैनर और तख्तियों ने नए विवाद को भी जन्म दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लाहौर में 200 की भीड़ में शामिल एक स्कूली शिक्षक की माने, तब औरत मार्च का पूरा बिंदु सेफ्टी और सिक्योरिटी की मांग करना है, जो इस देश और समाज में महिलाओं को नहीं मिल पाती है। अब हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। यह हमारा दिन है, यह हमारा समय है।
पाकिस्तान में एक महिला स्वयंसेवी संगठन हम औरतें ने 2018 में औरत मार्च की शुरुआत की थी। ये संगठन हर साल महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को औरत मार्च का आयोजन करता है। इसमें महिलाओं को हर क्षेत्र में आजादी देने और आगे बढ़ाने की बात कही जाती है।
ग्राफिक डिजाइनर सोहेला अफजल ने सवाल उठाकर पूछा कि यह हास्यास्पद है कि हमें हर साल एक ही नाटक से कैसे गुजरना पड़ता है… वे अपने अधिकारों की मांग करने वाली महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं? कराची में, न्यायाधीशों ने सप्ताहांत के लिए निर्धारित संबंधित रैली पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा कानूनी चुनौती को खारिज कर दिया ताकि कामकाजी महिलाएं भाग ले सकें। राजधानी इस्लामाबाद में, आयोजकों ने सभा को शहर के एक पार्क तक सीमित रखने के आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया, जहां फरवरी में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811