Let’s travel together.

बारिश के चलते खेतों में कटी पड़ी फसलों में नमी

0 242

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज मैं सोमवार शाम को अचानक मौसम के बदले मिजाज के बाद कई इलाकों मेें हुई बारिश के चलते खेतों में कटी पड़ी फसलों में नमी आने से अब किसानों को फसलों को तैयार करने में दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा। तेज धूप निकलने के बाद ही फसलों की थ्रेसिंग हो पाएंगी।

सोमवार को देर रात रुक-रुक कर हल्की बारिश होने के साथ मंगलवार दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। उसके बाद तेज धूप निकली तो किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन खेतों में जाने के बाद किसानों ने कटी हुई फसलों में नमी देखी तो वापस लौट आए। अब फसल के सूखने के बाद ही थ्रेसिंग की जाएगी। जबकि मौसम विभाग ने 9 मार्च तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है
दीवानगंज के आसपास गांव जैसे अंबाडी, दीवानगंज, बरजोरपुर ,सेमरा, पिपरिया, नरखेड़ा , सरार , जमुनिया , निनोद, करैया, मुस्काबाद ,गीतगढ़, प्रेमपुरा यदि गांव में फसल करीब-करीब तैयार हो चुकी है। कुछ स्थानों पर फसलें कट चुकी है, जबकि गेहूं की कटाई की अभी शुरूआत हुई है। कुछ जगहों पर खेतों में कट कर पड़ी गेहूं की फसल को जरूर नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल में नमी आने से गेहूं के दाने का रंग बदलने से इसकी क्वालिटी पर फर्क पड़ेगा। जब मंगलबर सुबह

खेतों पर देखा गया तो कई किसानों की फसलें पूरी तरह हवा में ऑडी हो चुकी थी कई किसानों की फसल पक चुकी है तो कई किसानों की फसलें पकने को तैयार है ज्यादातर हरी फसलें को नुकसान हुआ है कई गांवों में तेज हवा से चद्दर पाल पल्ली उड़ गए। देर रात तक हुई तेज बारिश से खेतों में कटी पड़ी ध , चने, गेहूं आदि की फसलें भीग गई। दीवानगंज के आसपास के गांव में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह आडी हो चुकी है दीवानगंज क्षेत्र में ज्यादातर फसलें गेहूं की है कई किसानों के चने की फसलें भी आडी हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811