Let’s travel together.

चंद्रदेव ने सबसे पहले रखा था भगवान शिव को समर्पित यह व्रत 

0 123

त्रयोदशी तिथि पर रखे जाने वाले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत में प्रदोष काल में पूजा की जाती है। सोमवार को आने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। सोम प्रदोष व्रत करने से चंद्रमा का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा-अर्चना सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक की जाती है। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप अवश्य करें।

मान्यता है कि सबसे पहले इस व्रत को चंद्रदेव ने किया था। श्राप के कारण चंद्रदेव को क्षय रोग हो गया था। इससे मुक्ति पाने के लिए चंद्रदेव ने त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव के लिए प्रदोष का व्रत किया। भगवान शिव और मां पार्वती की अनुकम्पा से चंद्रदेव का क्षय रोग समाप्त हो गया। त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत के रचित भवन में आनंद तांडव करते हैं। सभी देवी देवता उनकी स्तुति करते हैं। जो व्यक्ति हर माह प्रदोष व्रत रखता है उस पर भगवान शिव और मां पार्वती की असीम कृपा बनी रहती है। सोम प्रदोष व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा से पहले श्रीगणेश जी की पूजा करें। सोम प्रदोष को चंद प्रदोषम कहा जाता है। प्रदोष में निर्जल व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि एक प्रदोष व्रत करने का फल दो गायों के दान के बराबर माना जाता है। इस व्रत में मन को शुद्ध रखें। प्रदोष व्रत की पूजा के लिए सुबह स्नान कर लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करें। इस दिन शिवलिंग पर गुड़ और घी मिलाकर जल अभिषेक करने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। सोम प्रदोष के दिन बैल को हरी घास खिलाने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811