Let’s travel together.

आगंनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर एसडीएम ने पीएचई विभाग को दिए निर्देश

0 646

निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं से हुई रुबरु

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी तहसील मुख्यालय से लगे नीगरी ग्राम में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित किए जा रहे आगंनवाड़ी केंद्र का मंगलवार को एसडीएम संघमित्रा बौद्व के द्वारा निरीक्षण किया । इस दौरान वह केंद्र के संचालन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं से रुबरु हुई तथा आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को सुबह के समय एसडीएम नीगरी गांव पहुंची। यहां पर आगंनवाडी केंद्र पर पहुंच कर मौजूद बच्चो से केंद्र से मिलने वाले पोषण आहरा तथा अन्य जानकारी प्राप्त की। उन्होने केंद्र में मौजूद बच्चो का वजन भी कराया । महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आगंनवाड़ी केंद्रो पर 15 फरवरी से 28 फरवरी तक मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संबद्र्वन कार्यक्रम अंतर्गत सघन पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम के द्वारा मंगलवार से प्रारंभ हुए सघन पोषण पखवाड़ा की जानकारी भी इस दौरान दी गईं।
उन्होने सघन पोषण पखवाड़ा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम सप्ताह 15 से 22 फरवरी तक तय समय पर आगंनवाड़ी केंद्रो पर बच्चो का शरीरिक माप किया जाना है। शेष दिनो में टोले मजरो, अनकवर्ड क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों के शारीरिक माप हेतु हितग्राही के घर घर जाकर आगंनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगी संस्थाओं के द्वारा पोषण दस्तक दी जाना हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जानकारी भी विस्तार से बताई गई। यहां पर बच्चो को पीने केे पानी की समस्या होने पर पीएचई विभाग को एक सप्ताह में समस्या निराकरण हेतु पानी की टंकी रखे जाने के निर्देश दिए गए । यहां पर मौजूद परियोजना अधिकारी शकुंतला श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बाबद जानकारी दी तथा महिलाओं से भी चर्चा कर योजना से अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |     भाजपा के स्टार प्रचारक अनुज शर्मा का धुआंधार दौरा: 3 जिलों में उमड़ा जनसैलाब, बोले-भीड़ नहीं, भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास     |     आवारा पशुओं का आतंक,40 गांवों में किसानों की मूंग की फसल पर संकट, दिन-रात खेतों में हो रहा नुकसान     |     चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात बुजुर्ग, गंभीर हालत में विदिशा रेफर     |     भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811