Let’s travel together.

जिला रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न

0 156

 

रेडक्रास मानवतावादी संगठन है- त्रिपाठी

रायसेन -जिला चिकित्सालय में भारतीय रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनरल सेक्रेटरी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा प्रदीप त्रिपाठी ने की । प्रांत प्रचारक सेवा भारती सुरेंद्र सोलंकी
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि दुनिया चाहे कितनी ही तरक्की कर ले परंतु प्राकृतिक आपदाएं और आपातकालीन स्थितियां निरंतर सामने आती रहेंगी। ऐसे हालात में जिस संस्था का नाम लोगों के दिमाग में सबसे पहले आता है, वो रेड क्रॉस है।’’ रेडक्रास मानवतावादी संगठन है। इस संगठन की प्रेरणा से लाखों स्वयं सेवक प्राकृतिक आपदाओं, आपातकालीन परिस्थितियों में पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं । रेडक्रास संगठन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्भुत और प्रेरणा दायक कार्य किए हैं।

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमें प्रयास करना होंगे। यदि यह प्रयास ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किये जाएं तो निश्चित रूप से चमत्कारिक नतीजे आएंगे। ऐसे नतीजे इतिहास के पन्नों में दर्ज होते हैं और सदैव इनकी मिसाल दी जाती है । इसके लिए रेडक्रास के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर संकल्प लेना होगा ।

बैठक में डॉक्टर दिनेश खत्री मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर ए.के. शर्मा सिविल सर्जन,जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन मोहन लालवानी, सचिव डॉक्टर अवधेश अग्रवाल, वॉइस चेयरमेंन राजीवचौबे,रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य दीपक कांकर सहित हरीश मिश्र,मनोज कुशवाह, संजय गोहिल, पाराशर जी, बृजेंद्र बघेल, ऋषि राज बघेल, सुरेश सक्सेना, गिरधारी लाल शाक्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811