Let’s travel together.

अवैध शराब सहित महिला गिरफ्तार

0 77

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम पलौद में एक महिला अपने पास थैले में शराब रखीं है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शैला बाई रात्रे निवासी ग्राम पलौद मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर महिला आरोपी शैला बाई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 38 पौवा देशी शराब कीमती 4,200/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 103/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहले पत्थर से भाभी की निर्मम हत्या फिर देवर ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान     |     देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन     |     मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन     |     नशाखोरी एवं जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग     |     नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना घेराव, जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग     |     कान्वेंट स्कूल छात्र संघ का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह     |     बेगमगंज में 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा      |     चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,पुलिस जांच में जुटी     |     हाईवे-18 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने 5 गायों को कुचला, चालक फरार     |     पुरानी पुलिस चौकी के सामने जानलेवा गड्ढे में दो महीने में 12 बाइक सवार घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811