Let’s travel together.

सिरोही में मीणा समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

102

राजस्थान के सिरोही जिले में मारवाड़ मीणा समाज के महासम्मेलन का आयोजन हुआ। गौतम ऋषि मंदिर प्रांगण में हुए इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हुए।  सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मीणा समाज द्वारा ज्ञापन के जरिए बताईं गईं मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों को 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी  दिया जाएगा।

सरकार ने इस बार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए  वर्ष पेश किया है। इसके अलावा सीएम ने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कारण देश भर में महंगाई बढ़ रही है। लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

सीएम गहलोत ने सम्मेलन में मौजूद लोगों से प्रदेश सरकार के बजट की घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाने की भी अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। महासम्मेलन में सीएम के अलावा उनके सलाहकार संयम लोढ़ा, प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811