Let’s travel together.

किचन से कभी न खत्म होने दें ये पांच चीजें, घर की बरकत पर पड़ेगा बुरा असर

0 128

घर में मौजूद किचन सबसे महत्वपूर्ण जगह मानी जाती है। इस जगह से ही व्यक्ति के स्वास्थ्य निर्भर करता है। वास्तु के अनुसार किचन में मौजूद चीजों से काफी हद तक सुख-समृद्धि भी निर्भर भी करती हैं। ऐसे ही वास्तु के मुताबिक कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें कभी भी खत्म नहीं होने देना चाहिए। इससे घर की बरकत रुक सकती है।

चावल
वास्तु के अनुसार चावल का संबंध शुक्र से हैं। इसलिए इसे भी बिल्कुल खत्म न होने दें। क्योंकि इससे जातक की कुंडली में शुक्र दोष लगता है जिसके कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि में कमी आती है।

आटा
अधिकतर घरों में ऐसा होता है कि जब पूरी तरह से आटा खत्म हो जाता है। उसके बाद ही उसे भरते हैं या फिर मार्केट से मंगवाते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से समाज में जातक का सम्मान कम होता है और धन हानि का सामना करना पड़ता है।

सरसों का तेल
सरसों का तेल भी किचन से खत्म नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि सरसों का तेल शनि देव से संबधित है। अगर किचन से ये खत्म हो गया तो आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

हल्दी
हल्दी का धार्मिक महत्व अधिक है। वास्तु के अनुसार हल्दी का गुरु ग्रह से संबंध होता है। ऐसे में अगर किचन में हल्दी खत्म हो जाती है तो जातक को गुरु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इस दोष के कारण आपको धन हानि, वैभव की कमी या फिर काम में कोई न कोई बाधा पड़ जाना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

नमक
कई लोग नमक के डिब्बे को पूरा खत्म करने के बाद ही उसे भरते हैं। बल्कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे राहु की कुद्रष्टि जातक के ऊपर पड़ जाती है जिसके कारण आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811