Let’s travel together.

चाणक्य नीति: यदि जीवन में नहीं अपनाई ये 5 बातें तो आ सकता है बुरा समय

0 161

सुख और दुख हर व्यक्ति के जीवन में लगातार बना रहता है. हर व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख दोनों का ही बसेरा रहता है. वैसे तो कोई भी नहीं चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का दुख आए, लेकिन इसके बावजूद ऐसा नहीं हो पाता है. आचार्य चाणक्य ने इस परेशानी से निकलने का भी एक हल दुनिया को बताया है. आइए जानते हैं क्या है वो मंत्र जिसकी मदद से आप अपने जीवन में बुरे समय को टाल सकते हैं.


1. मूर्ख व्यक्ति से ज्ञान की बात मूर्खतापूर्ण है जो लोग मूर्ख हैं और दूसरों की बात नहीं समझते, उनसे ज्ञान की बात नहीं करनी चाहिए. मूर्ख लोगों से ज्ञान की बात करने पर हमारा समय भी बर्बाद होता है और बिना वजह वाद-विवाद बढ़ता है, क्योंकि ऐसे लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं. इसीलिए इन लोगों से दूर रहने पर हम नुकसान से बचे रह सकते हैं.

2. गरीबी से पानी हो मुक्ति तो दान करें आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आप गरीबी से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए दान करना सबसे अच्छा उपाय है. व्यक्ति को अपनी शक्ति के मुताबिक समय-समय पर दान करते रहना चाहिए. चाणक्य के अनुसार दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और पुराने पाप धुल जाते हैं.

3. विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें ऐसा कहा और माना जाता है कि व्यक्ति को अपने कर्मों के कारण ही सुख और दुख की प्राप्ति होती है. इसलिए हमें ऐसे काम करने चाहिए कि भविष्य में हमारे लिए किसी दुख का कारण न बनें. हमें हमेशा सभी के साथ बड़ी विनम्रतापूर्वक व्यवहार करना चाहिये।
4. ज्ञान को सदैव जीवन में महत्व दें अगर आप इस दुख से बचना चाहते हैं तो खुद को ज्ञानी बनने से कभी न रोकें. ज्ञानी व्यक्ति को न सिर्फ अपने घर एवं परिवार में बल्कि बाहर भी सम्मान हासिल होता है और ऐसा व्यक्ति बहुत तेजी से तरक्की भी करता है.

5. ईश्वर की भक्ति से मिलेगी शक्ति ईश्वर की भक्ति हमारे जीवन में एक अलग महत्व रखती है. इससे हमें सफलता मिलती है और बुरे वक्त में साहस मिलता है इसलिए हमें ईश्वर पर भरोसा और भक्ति दोनों करनी चाहिए. आप भक्ति से पुराने जन्म के कुकर्मों को टाल सकते हैं…

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811