Let’s travel together.

 जीआईएस में सीएम योगी ने निवेशकों से 33.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए!

106

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से यूपी  में निवेश के वादा को पूरा कर दिया है। योगी सरकार ने जीआईएस से पहले 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा था, लेकिन जीआईएस में देश तथा दुनिया के निवेशकों से 33.50 लाख करोड़ रुपए निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में निवेश लाने के लिए कड़ी मेहनत कर तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया था। जिसकी कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाली और अपने मंत्रियों को अलग-अलग देशों में भेजकर यूपी में होने जीआईएस 2023 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश विदेश के निवेशकों जीआईएस के लिए आमंत्रित किया। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए योगी सरकार ने देश विदेश से पहले 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश का लक्ष्य रखा था लेकिन जीआईएस इतना सफल रहा कि निवेशकों से 33.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं।
योगी सरकार द्वारा राज्य में किए गए सुधारों और कामों से निवेशक काफी प्रेरित हुए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा उद्यमियों को हर तरह की सहूलियत और उनकी व उनके निवेश की शत-प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी दी गई। जिससे निवेशकों का राज्य के प्रति नजरिया बदला और देश-दुनिया के निवेशकों ने प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाते हुए दौड़े चले आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811