– शिकायत के बाद एसडीएम ने इस कब्जे को हटवाया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इस समय विकास यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बदरवास के ग्राम बडोखरा में विकास यात्रा निकाले जाने के दौरान यहां पर आंगनवाड़ी केंद्र पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था, इसकी शिकायत विधायक वीरेंद्र रघुवंशी से की गई। स्थानीय ग्रामीणों की इस शिकायत के बाद कोलारस विधायक ने इस मामले में सामने आई शिकायत पर तुरंत एसडीएम कोलारस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आंगनवाड़ी केंद्र को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव ने ग्राम बड़ोखरा में जो आंगनवाड़ी केंद्र पर कुछ लोगों का कब्जा था, उस कब्जे को हटवाया।