Let’s travel together.

शादी के 15 दिन बाद युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

144

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, कपिल पुत्र महेश मंडलोई निवासी नंदानगर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्त जब रात करीब 11.30 बजे कमरे पर आया तो कपिल दरवाजा नहीं खोल रहा था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। कपिल शेयर मार्केट का काम करता था। उधर, स्वजन ने बताया कि परिवार देवास मे रहता है। कपिल इंदौर में दोस्त के साथ किराए के कमरे में रहता था। करीब 15 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811