Let’s travel together.

लखनऊ का नाम बदलने पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा

102

अपने अतरंगी कपड़ों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आए दिन उर्फी अपने कपड़ों या अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं फिर चाहे उन्हें इसका खामियाजा ही क्यों न चुकाना पड़े। अब एक बार फिर उर्फी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने के डिबेट पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही धर्म को लेकर भी बड़ी बात कही है।हाल ही में, उर्फी ने ट्विटर पर लखनऊ के नाम बदलने पर अपना रिएक्शन दिया और अपनी इस ट्वीट के साथ एक न्यू वेब साइट की स्टोरी की हेडलाइन को शामिल किया है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ के नाम बदलने वाले बयान को लेकर था। उर्फी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कोई इसका फायदा बताओ, मैं एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में रहना चाहती हूं, न कि हिंदू और मुस्लिम राष्ट्र में।’

उर्फी के इस बयान के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि उर्फी को इस ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि आए दिन वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।  एक ट्विटर यूजर ने उर्फी के इस ट्वीट पर कमेंट कर लिखा है, ‘गुलामी से आजादी का अनुभव होगा। केवल एक राष्ट्रवादी ही इसे समझ सकता है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि- ‘अगर आप नेचुरल हैं, तो क्यों परेशान हो रही हो, इसका फायदा है तभी तो चेंज हो रहा है।’बता दें कि लखनऊ का नाम बदलने का मुद्दा यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के उस हालिया बयान के बाद से गर्माया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘पहले लखनऊ का नाम लक्ष्मण नगरी था।’ बता दें कि इससे पहले भी उर्फी को कई पॉलिटिकल मुद्दों पर अपनी राय देते देखा गया है। उर्फी के फैंस तो उनका पूरा समर्थन करते हैं, लेकिन अन्य यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811