Let’s travel together.

बक्सवाहा में हुई पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

0 586

सगोरिया के मैदान पर भिड़ेंगी 17 गांवों की टीम, चौके-छक्के पर होगी इनामों की बरसात

बकस्वाहा छतरपुर से अभिषेक असाटी

बक्सवाहा तहसील के युवाओं को अपनी प्रतिभा को नयी चमक देने के उद्देश्य से ग्राम सगोरिया के दूर-दराज मैदान पर आज से पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।

ग्रामीण खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा को नई चमक देने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में आस पास के 5 पंचायतों के 17 ग्रामों की टीमें भाग ले रही हैं। बक्सवाहा का युवा किसी से कम नही है, फिर चाहे वो खेल की ही बात क्यों न हो। इसी जोश और जूनून को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत ने इस आयोजन में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

ग्रामीण युवाओं की ताकत और जूनून को पहचान दिलाने 5 पंचायतों द्वारा इस अभिनव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरपंच ग्राम पंचायत तेइयामार श्री बालचंद यादव एवं गड़ोही, मझौरा, निमानी तथा बीरमपुरा पंचायत के अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। क्रिकेट किट और गियर से लैस ये युवा खिलाड़ी लीग मैच, सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन कर ख़िताब पर कब्ज़ा ज़माने के लिए जोर-आजमाइश करेंगे।

मंगलवार से शुरू होने वाला टूर्नामेंट गुरुवार को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। लम्बे समय बाद खुले मैदान में होने जा रहे इस आयोजन ने युवाओं को सहज रूप से आकर्षित किया है। विशेष रूप से अपने गाँव की पहचान को आगे बढ़ाते हुये अलग अलग टीमों ने अपना नाम भी रोचक रूप से रखा है। इस मुकाबले में दबंग बीरमपुरा, हवाई फायर गड़ोही, तेज तर्रार तेइयामार, बुंदेलखंडी निमानी और हरफनमौला मझौरा की टीमें अपनी विशेष जर्सी में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

नॉक आउट और सेमीफाइनल मैच 8-9 फ़रवरी तथा फाइनल मैच 10 फ़रवरी को खेला जायेगा। आयोजकों के अनुसार युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु हर वर्ग को पुरस्कृत किया जायेगा। सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच के विजेताओं को विशेष पुरस्कार के अलावा हर मैच में मैन ऑफ़ थे मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर जैसे वर्गों में आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार वितरित किये जाएंगे। अंतिम मुकाबले में विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |     भाजपा के स्टार प्रचारक अनुज शर्मा का धुआंधार दौरा: 3 जिलों में उमड़ा जनसैलाब, बोले-भीड़ नहीं, भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास     |     आवारा पशुओं का आतंक,40 गांवों में किसानों की मूंग की फसल पर संकट, दिन-रात खेतों में हो रहा नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811