Let’s travel together.

अब महानगर की तर्ज पर एडवरटाइजमेंट

0 133

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की अनूठी पहल, सीहोर का सबसे बड़ा कचरा घर बना एडवरटाइजिंग का आर्कषक स्थल

अनुराग शर्मा सीहोर

नगर पालिका के द्वारा एडवरटाइजिंग का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की अनूठी पहल शहर के सबसे बड़े कचरा घर को एक आर्कषक एडवरटाइजिंग का स्थल बना दिया है। इस शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस मौके पर परिषद के पार्षदों और अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह कचरा घर शहर की सुंदरता में बदनुमा दाग था, लेकिन अब यह अब पूरी तरह आर्कषित हो गया है। इससे नगर पालिका को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
बुधवार को शहर के कोतवाली चौराहे के पास बने कचराघर को लाइटिंग आदि के साथ व्यवस्थित रूप से एडवरटाइजिंग स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इस स्थान का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस तरह का नगर हित में कोई भी सुझाव हो हमें दे सकता है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे। आप सभी से मेरी विशेष अपील है कि शहर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें व अपने घर, दुकान आदि का कचरा नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे कचरा गाड़ी में ही कचरा डाले, हर नागरिक अपने-अपने घर के आसपास साफसफाई व स्वच्छता बनाए रखेंगे तो इसी तरह ही पूरा शहर स्वच्छ हो जाएगा। इसलिए नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग प्रदान करें। वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह पवार, प्रदीप बिजोरिया, हरीओम शर्मा, मोहन चौरसिया, सीमा परिहार, अशोक सिसौदिया, मुकेश मेवाड़ा, प्रदीप गौतम, कमलेश राठौर, नरेन्द्र राजपूत, सुनील राय, शमा पठान, रेखा चौरसिया, आशुतोष त्यागी, रोहित यादव, गुलशन जैन, महेश पारिक, राईन आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811