Let’s travel together.

भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर एसपी को सौंपा, मृतक किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की उठाई मांग

0 162

 

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले के थाना सिलवानी क्षेत्र अंतर्गत भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य वा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हेमराज पटेल उम्र 40 वर्ष का 25 जनवरी 2023 को सिलवानी उदयपुरा के बीच गैरतगंज गाडर वारा स्टेट हाइवे पर डंपर कार की भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।उन्हें भोपाल के फ्रैक्चर हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया गया। यहां 10 वें रोज ऑपरेशन के दौरान उनका निधन हो गया । मृतक किसान कपूरी गांव थाना बनखेड़ी जिला होशंगाबाद के निवासी थे।अब उसके परिवार में उनकी पत्नी तीन पुत्रियां हैं जो मुखिया मृतक किसान हेमराज पटेल पर आश्रित थे। सिलवानी थाना पुलिस ने ना तो डंपर चालक व डंपर मालिक को हिरासत में लिया और ना ही डंपर मालिक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की। इस मामले को लेकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल जिला संगठन मंत्री मिट्ठू लाल मीणा व कार्यकारिणी सदस्यों ने सोमवार को कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकाश कुमार शाहवाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि सिलवानी पुलिस ने अभी तक ना तो डंपर चालक को पकड़ा है डंपर मालिक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई है।डंपर मालिक और चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए।ताकि मृतक किसान के परिजनों को एक्सीडेंट क्लेम की आर्थिक सहायता राशि मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रजेन्द्र बघेल, भगवान सिंह ठाकुर, चरण सिंह धाकड़, कुबेर सिंह लोधी, नारायण सिंह पनारिया, केशर सिंह पटेल, डेलन सिंह लोधी,विजय सिंह दांगी मोर सिंह कुशवाह भारत राज ठाकुर, प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रहलाद दांगी, कीरत सिंह मीणा, भगवान सिंह पटेल, परसराम मीणा सहित दर्जनों किसान शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811