Let’s travel together.

सोमवार से 3 दिन राशन दुकान बंद:पीओएस मशीनों में खाधान्न अंतर के सुधार की मांग को लेकर हड़ताल, संचालकों ने सौंपा ज्ञापन

0 141

 

शिवलाल यादव रायसेन

अपनी  मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के समर्थन में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता सोमवार से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे। इससे जिला सहित पूरे प्रदेश में सात आठ और नौ फरवरी को राशन वितरण बंद रहेगा। जिससे जिले के 239363 परिवार सहित प्रदेश के पांच करोड़ से अधिक हितग्राही प्रभावित होंगे।

मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ जिला रायसेन के तत्वावधान में महिला बहुउद्देशीय उपभोक्ता भंडार वनोपज सहकारी समिति से संचालित पीडीएस दुकानों एवं विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा फेडरेशन की मध्यप्रदेश इकाई ने इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहकारिता व रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री और खाद्य मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया को अवगत कराया है।
इन राशन दुकानदारों का कहना है कि हमें कमीशन नहीं चाहिए ।बल्कि वेतनमान चाहिए। वर्तमान में शहरी दुकानों के सेल्समैन को प्रति क्विंटल 70 रुपए कमीशन मिलता है। अप्रैल 2022 को यह कमीशन बढ़ाकर 90 रुपए कर दिया गया है।लेकिन वर्तमान समय तक बढ़ा हुआ कमीशन नहीं दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों में भी बढ़ा हुआ 10500 रुपए कमीशन प्राप्त नहीं हुआ है। पीएमजीकेवाय का कमीशन भी किसी दुकानदार को नहीं दिया गया। संघ ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया ज्ञापन देने वालों में ज्योति चंद नामदेव ,मुईन उल्लाह खान, मोहन राय उमेश टोनी पण्ड्या अलीम खान पार्ट्स ,अय्युब अली, कुद्दुस खान भगवान दास लोहटउपभोक्ता भंडार संचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811