Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म लेकिन परिवार वाले हुए डबल ख़ुश, क्या है मामला?

0 977

तारकेश्वर शर्मा

शादी जिंदगी का ऐसा पड़ाव है जिसके लिए हर शख्स ने कई तरह के सपने संजोए होते हैं लेकिन कई बार शादी के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है क्योंकि शादी में कई बार की तरह की अड़चन आ जाती है इस वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं।

आज हम आपके साथ एक ऐसा ही मामला शेयर करने जा रहे हैं। जहां शादी से ठीक 1 दिन पहले लड़की ने बच्चे को जन्म दे दिया और लड़की के मां बनने के बाद लड़के और उसके परिवार वालों की प्रतिक्रिया कैसी थी? यह घटना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बताई जाती है।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ने ज्यादातर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं। यहीं के रहने वाली शिवबत्ती की शादी का 30 जनवरी को उड़ीसा के चंदन नेताम से तय की गई थी। बताया जाता है कि शादी से 1 दिन पहले यानी कि 30 जनवरी को लड़की की हल्दी रसम निभाई जा रही थी।
इसी दौरान लड़की के पेट में दर्द हुआ और कुछ देर बाद पता चला कि उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया है। आगे जो होगा उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल जब शादी से पहले ही दुल्हन ने बच्चा पैदा किया। तो इस दौरान माहौल गंभीर नहीं हुआ। बल्कि कुछ भी नहीं हुआ। शादी से पहले ही बच्चा पैदा होने से परिवार में उत्साह देखने को मिल रहा है।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि आदिवासी समाज में पैठू प्रथा का चलन है। इस बारे में दुल्हन की मां बताया कि पैठू प्रथा को एक तरह से आप लिव इन रिलेशनशिप की तरह समझ सकते हैं।
इस प्रथा में लड़की परिवार वालों की जानकारी में और रजामंदी के साथ अपने पसंद के लड़के के साथ शादी से पहले लिव-इन में रहना शुरू कर देती है। कुछ वक़्त साथ बिताने के बाद यानी पैठू होने के बाद दोनों का परिवार शुभ मुहूर्त निकाल कर लड़का और लड़की की शादी करवा देता है।


पैठू प्रथा के चलते ही शिवबत्ती 2021 में अपने पसंद के लड़के चंदन के घर पैठू गई थी। यही वजह थी कि शादी से पहले ही शिवबत्ती ने बच्चे को जन्म दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811