Let’s travel together.

रथ सप्तमी यानि सूर्य देव की आराधना का पर्व

0 100

हिंदू कैलेंडर के माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथसप्तमी या अचला सप्तमी कहते हैं. मान्यता के अनुसार इसी दिन अपनी रोशनी से दुनिया को आलोकित करने के लिए सूर्य देव की उत्पत्ति हुई थी.


रथ सप्तमी 7 फरवरी दिन सोमवार को पड़ रही है. इस दिन सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए सूर्य देव की पूजा की जाती है. मान्यता है कि अचला सप्तमी का दिन वही दिन है जब सूर्य देव अपने रथ को सात घोड़ों द्वारा उत्तर पूर्व दिशा में उत्तरी गोलार्ध की ओर घुमाते हैं. यही वजह है कि इसे सूर्य का जन्मदिन भी माना जाता है. इस दिन कुछ काम करने की मनाही हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए. आइये जानते हैं इस दिन कौन से काम नहीं करने हैं-

1- रथ सप्तमी के दिन खुद को क्रूरता से दूर रहें और घर में शांति बनाए रखें.
2- शराब न पियें और तामसिक भोजन का सेवन न करें.
घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाये रखें।
3- इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें.
4- इस दिन नमक का सेवन न करें.

रथ सप्तमी पर क्या करें

1- इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्मा मुहूर्त में गंगा नदी में स्नान करें. यदि ये संभव नहीं है तो पानी में ही थोड़ा सा गंगाजल डालकर उससे स्नान करें.
2- इस दिन सूर्य देव की पूजा करें और  रथ सप्तमी व्रत कथा सुनें.
3- सूर्यदेव के समक्ष दीपक जलाएं. ऐसा करने से आपका भाग्य जागेगा.
4- सूर्योदय के समय तांबे के बर्तन में सूर्यदेव को अर्घ्य दें. ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होगा.
5- इस दिन व्रत पूजन सामग्री, वस्त्र, भोजन आदि वस्तु का दान देने से शुभ फल मिलेगा.
6- घर के मुख्य दरवाजे पर आम के पत्ते का बंदरवार लगायें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811