बालाघाट। मुलना स्टेडियम में खेले जा रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण की महिला टबाल स्पर्धा में केरल की टीम ने दमन-दीव के खिलाफ 20 गोल कर इतिहास रचा है। जबकि दमन-दीव टीम एक भी गोल करने में असफल रही। केरल की टीम ने मुलना स्टेडियम में ही एक फरवरी को दमन-दीव के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मप्र टीम के 17 गोल के रिकार्ड को तोड़ा था। खास बात है कि केरल ने दमन-दीव के खिलाफ ही सबसे अधिक गोल करने का रिकार्ड कामय किया है। तीन दिन में दो मैच के बाद यूथ गेम्स में अब दमन-दीव सबसे कमजोर टीम के रूप में सामने आई है। जिसके विरुद्ध पहले मैच में मप्र महिला फुटबाल खिलाड़ियों ने एक के बाद एक 17 गोल किए थे। तीन गोल अधिक करके केरल ने दमन-दीव को करारी शिकस्त दी है। सुबह 10 बजे शुरू हुए पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश का मुकाबला मप्र के साथ हुआ था, जिसमें अरुणाचल ने मप्र को 4-0 से हराया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.