Let’s travel together.

सांची पुलिस और आबकारी विभाग ने पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा

0 150

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

आज सांची पुलिस ने नगर से चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गुलगांव के जंगल तथा आमखेड़ा के जंगल में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा तथा प्रकरण दर्ज किया।


जानकारी के अनुसार गुलगांव के आसपास एवं आमखेड़ा के आसपास शराब माफिया कच्ची शराब उतार कर बेधड़क ग्रामीणों को शराब परोस रहे थे जिससे जहां लोगों के जीवन से खिलवाड़ चल रहा था वहीं लोगों के घर उजड़ रहे थे इसी शराब माफिया की सक्रियता एवं लोगों को बेधड़क शराब परोसने से घरों की महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी इस से लोगों के घर उजड़ने की कगार पर पहुंच गए थे तब ग्रामीण महिलाओं को आगे आना पड़ा तथा शराब माफिया के विरुद्ध आवाज उठानी पड़ी महिलाओं ने सांची थाना पहुंचकर अवैध कच्ची शराब से अवगत कराया ।

थाना प्रभारी अमरसिंह निगम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपनी टीम बनाई एवं आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई तब आबकारी विभाग एवं सांची पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया तथा उन क्षेत्रों की घेराबंदी की जहा कच्ची शराब उतारी जाती है तब पुलिस एवं आबकारी अमले के हत्थे गुलगांव क्षेत्र एवं आमखेड़ा क्षेत्र में दबिश दी इस दौरान चार लोगों को कच्ची शराब उतारते हिरासत में लिया एवं मौके से 20 लीटर कच्ची शराब तथा 2000 लीटर लहन नष्ट किया गया। एवं चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कच्ची शराब पकड़ने में दल में शामिल थाना प्रभारी अमरसिंह निगम आबकारी उपनिरीक्षक शरद मिश्रा आर,गगन शर्मा सत्येन्द्र लोधी शिवराज रघुवंशी प्र आ केदार सिंह सउनि राजू यादव की अहम भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811