Let’s travel together.

खेलों इंडिया यूथ गेम्स में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी रायसेन की कु. सोनिया कुमरे व  कु. चाँदनी सेन

0 83

 

रायसेन। 5 वे खेलों इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत आज दिनांक 4.2.23 से ग्वालियर में प्रारंभ हो रही महिला हाँकी प्रतियोगिता में रायसेन ज़िले के मंडीदीप नगर की कुमारी सोनिया कुमरे मध्यप्रदेश की टीम से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी ।
कु. सोनिया संभावित भारतीय जूनियर हाँकी टीम के प्रशिक्षण शिविर मबैंगलूरू में सम्मिलित हो चुकी है ।
खेलों इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत ओबैदुल्लागंज विकास खंड के ग्राम सराकिया की कुमारी चाँदनी सेन कल दिनांक 5.2.23 से इंदौर के अभय प्रशाल में प्रारंभ हो रही कबड्डी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी ।


कु. चाँदनी का चयन साईं ट्रैनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए गत वर्ष किया गया था ।कु. सोनिया व कु. चाँदनी के चयन पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे व ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल व ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खेलों यूथ गेम्स में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811