Let’s travel together.

बागेश्वर सरकार के समर्थन और स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस

0 318

तहसील कार्यालय का घेराव कर कार्यालय परिसर में लगाए जय जय श्रीराम के नारे..

विजय सिंह राठौर, रायसेन

रायसेन- उप्र लखनऊ में रामचरितमानस के पन्ने फाड़ने और जलाने के प्रयास के मामले ने हिंदू सनातन समाज की भावनाओं को आहत किया है। इसके विरोध में आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गौहरगंज तहसील क्षेत्र में हिन्दू समाज के लोगो ने विरोध स्वरूप विशाल जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय का घेराव किया और तहसील परिसर में ही जय जय श्रीराम के नारे लगाकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई करने की मांग की।

गोहरगंज के अमोदा से शुरू होकर रैली गोहरगंज तहसील कार्यालय पहुंची जहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की गई। इस दौरान हिंदू संगठनों ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन कर उन्हें हिन्दू धर्म रक्षक बताया। ज्ञापन में मांग की गई है कि कतिपय व्यक्तियों / संगठानों द्वारा सनातन धर्म एव श्रद्धेय श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के विरूद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार को तुरंत रोकते हुए दुष्प्रचारकों के विरूद्ध कार्यवाही करने की कृपा करें।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811