Let’s travel together.

रिएल्टी शो से आएंगी नजर हंसिका मोटवानी की कहानी, लव शादी और ड्रामा का टीजर रिलीज

153

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया से हुई है। दोनों साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। अब इसी पर एक बड़ा अपडेट आया है।
हंसिका मोटवानी और सोहेल की ग्रैंड वेडिंग पर आधारित रियलिटी शो 10 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी खुद हंसिका मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। हंसिका ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘लॉट्स ऑफ लव… लॉट्स ऑफ हैप्पीनेस और थोड़ा बहुत ड्रामा।’

वीडियो की शुरुआत उनकी प्री-वेडिंग और वेडिंग सेरेमनी की अनदेखी वीडियो के साथ हुई, जिसमें उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक दिखाई दी। वीडियो में तस्वीरों के साथ हंसिका अपनी आवाज में वॉयस ओवर करते हुए कहती हैं, ‘सच्चा प्यार, सपना शादी, सब कुछ सही था। कुछ भी गलत नहीं हो सकता था, या यह हो सकता है!’ वीडियो के बदलते ही हंसिका कहती हुई दिखती हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत कठिन था! आपने हमेशा मुझसे कहा था कि किसी के अतीत को मत देखो!’ वहीं, अगले दृश्य में हंसिका अपनी मां मोना मोटवानी से बातचीत करती नजर आती हैं। बता दें कि यह रियलिटी शो कई चौंकाने वाले खुलासों से भरा होगा, जो किसी तरह उनके पति सोहेल के अतीत से भी जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर शादी में होने वाली चटपटी नोकझोंक को हंसिका अपने वेडिंग लव ड्रामा में आप सबके लिए लेकर आ रही हैं।

हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। वह फेमस टीवी शो ‘शाका लाका बूम-बूम’ में अहम किरदार कर चुकी हैं और वह आखिरी बार बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक रोशन की हिट फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म ‘तेरा सुरूर’ में लीड एक्ट्रेस का रोल करके और भी मशहूर हो गईं। वह अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं। उनकी 50वीं फिल्म ‘महा’ पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811