Let’s travel together.

‘ऑपरेशन अलर्ट’ के जरिए सीमा पर दुश्मनों के मंसूबे नाकाम करेगी बीएसएफ, भारत-पाक सीमा पर उठाए जा रहे यह कदम

143

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ जिले और राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘ऑपरेशन अलर्ट’ अभ्यास शुरू किया है। ‘बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर’ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार से शुरू हुई यह कवायद गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ‘‘राष्ट्रविरोधी तत्वों के किसी भी बुरे मंसूबे को विफल करने” के लिए की जा रही है। इसमें कहा गया है कि ‘ऑपरेशन अलर्ट’ अभ्यास 21 जनवरी को शुरू हुआ था और 28 जनवरी तक सर क्रीक (दलदली क्षेत्र) से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ गुजरात में कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक जारी रहेगा।

बयान में कहा गया है कि बीएसएफ इस कवायद के तहत अग्रिम और गहराई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ खाड़ियों और ‘हरामी नाला’ में विशेष अभियान चलाएगा। गुजरात में कच्छ के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा संवेदनशील है क्योंकि कई पाकिस्तानी नागरिक अतीत में मछली पकड़ने के लिए भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद नावों के साथ पकड़े गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीएसएफ ने 2022 में गुजरात के इस क्षेत्र से 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था। इसके अनुसार बीएसएफ ने मछली पकड़ने की 79 नाव और 250 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और 2.49 करोड़ रुपये मूल्य की चरस जब्त की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811