Let’s travel together.

अंबाडी में 2 महीने से जला है ट्रांसफार्मर,ग्रामीण परेशान

0 380

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लाक के ग्राम अंबाडी में लगभग 2 महीने से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है जिससे काछी मोहल्ला के लोग परेशान हो रहे हैं ग्राम अंबाड़ी के काछी मोहल्ला का ट्रांसफार्मर 2 महीने पहले जल गया था इसको लेकर अब ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की है इसके बावजूद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिसका खामियाजा अंबाड़ी के निवासी भुगत रहे हैं बता दें कि इस समय हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी के बच्चों के पेपर चल रहे हैं इसके बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया जिस कारण बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है रात के अंधेरे में सांप बिच्छू यदि का भी हमेशा ग्रामीणों को भय बना रहता है कई बार लाइनमैन से शिकायत करने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है जिस कारण बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है और ग्रामीण भी परेशान है अंबाबाड़ी के उपसरपंच अमित सक्सेना ने कहा है कि काछी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर 2 महीने पहले जल गया था कुछ दिन तो कहते रहे कि आप लोगों पर बकाया ज्यादा है इसलिए ट्रांसफार्मर नहीं रख रहे हैं मगर अब कुछ लोगों ने अपने बिजली के बिल जमा कर दिए इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया हम सभी मोहल्ला वासियों को परेशानी हो रही है हमारे बच्चे भी नहीं पढ़ पा रहे हैं पूरी रात हम लोग बगैर बिजली के गुजारते हैं मगर हम तो रात गुजार देते मगर हमारे छोटे-छोटे बच्चे पूरी रात बिजली ना होने से परेशान हो रहे हैं कुछ बच्चों के तो अभी पेपर चल रहे हैं इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया जब बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं किया तो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत की है

प्रांजुल शर्मा जे ई
काछी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर जला हुआ है इस ट्रांसफार्मर से जो ग्रामीण बिजली उपयोग कर रहे हैं उन ग्रामीणों ने बिल जमा नहीं किया है कुछ लोगों ने तो बिल जमा कर दिया मगर कुछ लोगों का बिल बाकी है कुछ ही दिनों में अंबाडी में ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा अभी कुछ लोग अन्य ट्रांसफार्मर से बिजली उपयोग कर रहे हैं किसी भी घर में अंधेरा नहीं है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल     |     हाईवे किनारे शराब दुकान पर उठे सवाल,शराब20 से लेकर 30% तक ओव्हर रेट वसूली      |     नगर की विभिन्न जनसमसयाओं के निराकरण हेतु युवाओं ने दिया नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन     |     मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने किया दानदाता शिवनारायण मोतीलाल सेठ राजगढ़ का सम्मान     |     ग्राम भूसीबेटा में आबकारी अमले की दबिश,हाथ भट्ठी शराब,महुआ,लाहन जप्त     |     कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |     ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,सूचना के बाद छह घंटे लेट पहुंची जीआरपी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811