Let’s travel together.

मामा की भांजीयो के हाथ में किताब की जगह झाड़ू जिम्मेदार कोन

0 623

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिक्षा की स्तिथि को सुधारने के हर संभव प्रयास किए जाते है पर उनके सपने पर शिक्षा विभाग में पदस्थ कुछ शिक्षक पानी फेरते दिखाई नजर आते है आपको बता दे की रायसेन जिले की विधानसभा भोजपुर के ग्राम तुमडाखेड़ा में दिखाई नजर आता है कि जिन हाथों में किताब होना चाहिए उन हाथों में शिक्षकों ने झाड़ू थमा दी है वही स्कूल में बने शौचालय मैं 6 महीने से ताला लगा हुआ है जिसके अंदर बड़े-बड़े पेड़ उग आए हैं वही मध्यान भोजन की स्थिति भी   गड़बड़ दिखाई नजर आती है वही स्थानीय रहवासी जितेंद्र द्वारा बताया गया कि स्कूल की प्रिंसिपल रीतदास सोनवानी द्वारा स्कूल समय पर ना आना भी बच्चों की शिक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही दिखाई नजर आती है।स्थानीय निवासी बताते हैं। कि पांचवी के बच्चों को एबीसीडी भी लिखना नहीं आता हमारे द्वारा शिक्षकों को समय पर आने की बात पर प्रिंसिपल रीता नामदेव भड़क उठती है।और कहती है। कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा में जब चाहूंगी। तब आऊंगी आप जहां जाकर शिकायत करना चाहते हो कर सकते हो  इस प्रकार की भाषा का उपयोग शिक्षिका द्वारा स्थानीय रहवासियों के साथ किया जाता है। जिससे लगातार बच्चो मैं शिक्षा की कमी देखने को मिल रही है वही मध्यान भोजन को लेकर भी लगातार स्थानीय रहवासियों द्वारा स्कूल प्रभारी रीतादास सोनवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जनप्रतिनिधिओ की उदासीनता भी इस अव्यवस्था मैं अहम भूमिका निभाते दिखाई नजर आती हैं क्योंकि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है भोजपुर विधानसभा 141 की पोलिंग नंबर 1 तूमडा खेड़ा के स्थानीय रहवासियों ने स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा को आज तक नही देखा और न वो उन्हें पहचानते है की भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा कोन है सिर्फ चुनाव के समय उनके कार्यकर्ता वोट मांगने गांव में आते है और इसके बाद कोई हमारा दुख दर्द जाने नही आता है जिससे कारण हमारे ग्राम की स्थिति दयनीय है इस और स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा को ध्यान देते हुए समस्या का समाधान करना चाहिए।

इनका कहना है –

आपके द्वारा  तुमडा खेड़ा में स्कूल में शिक्षकों द्वारा लगातार लापरवाही सहित अव्यवस्था को लेकर आपके द्वारा जानकारी दी गई है। मैं जन शिक्षक को भेजकर जांच करवाता हूं उचित कार्यवाही  की जायेगी।

-सतीश कुशवाहा,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओबेदुल्लागंज

तूमडा खेड़ा स्कूल में शिक्षकों द्वारा लापरवाही की जा रही है। और अव्यवस्था को लेकर आपके द्वारा बताया गया मैं कल स्कूल जाकर देखता हूं।

कमलेश उइके जिला पंचायत सदस्य

भोजपुर विधानसभा के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का विकास न के बराबर हुआ है। प्रदेश सरकार के शिक्षा के  दावों की पोल खुलती दिखाई नजर आती है। की भोजपुर विधानसभा में शिक्षा की क्या स्तिथि है स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता और विकास के दावे कुछ उलट ही दिखाई नजर आते हैं।

-मनीष मालवीय आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रायसेन

एक और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते दिखाई नजर आते हैं।  पर दूसरी ओर भोजपुर विधानसभा के ग्राम

तुमडा खेड़ा के स्कूल में अव्यवस्था सहित बच्चियों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू थमा दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों को संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए

-सत्य प्रकाश मिश्रा जिला अध्यक्ष शिवसेना रायसेन 

भोजपुर विधानसभा में विकास के खोखले दावे करते विकास की गाथा राजस्थानी विधायक सुरेंद्र पटवा हर मंचों से करते दिखाई नजर आते हैं। पर ग्राम तूमडा खेड़ा के स्कूल में बच्चों के हाथो में किताब की जगह झाड़ू थमा दी गई है शिक्षक समय से नहीं पहुंचते है। और नेता सिर्फ वोट लेने के लिए पहुंचते है स्थानीय लोग विधायक को पहचानते तक नही ये केसा विकास है यह तो विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीर है।

युद्धवीर सिंह ,युवा कांग्रेस नेता भोजपुर विधानसभा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811