Let’s travel together.

साँची स्तूप देख अभिभूत हुएG-20 के सदस्य,तिलक लगाकर किया स्वागत

0 119

रायसेन।जी-20 की दो दिनी बैठक में शामिल होने आए सदस्य 20 देशों के प्रतिनिधि भ्रमण के लिए रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची पहुंचे। सभी अतिथि स्तूप देखकर अभिभूत हुए और उन्होंने इसे विश्व शांति की भूमि बताया। जी 20देशों के प्रतिनिधियों के स्तूप परिसर में पहुंचने पर सभी का भारतीय संस्कृति अनुसार चंदन का तिलक लगाकर तथा पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जी-20 प्रतिनिधियों के लिए प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा विशेष साज-सज्जा भी की गई। शांति का टापू कहे जाने वाले सांची में हुए आत्मीय स्वागत से सभी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए। यहां स्कूली बच्चों ने भी बैंड की धुन बजाकर और जयहिंद का घोष कर अतिथियों का स्वागत किया।

कोरोना काल में सभी देशों ने मंदी का सामना किया है ऐसे में G20 देशों की क्या योजना है इससे उबरने के लिए क्या प्रयास किये जा रहे है? ,इसमे जबाब में जर्मनी से आये प्रतिनिधि ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है की सभी विकासशील देशों में कोविड 19 और रशियां यूक्रेन युद्ध सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है , उदाहरण स्वरूप मानव विकास का ग्राफ नीचे की और जाना इस बात का सूचक है की इन दोनो परिस्थी ने विकासशील देशों को झकझोर दिया है , इसमें एशियन, अफ्रीकन , और लैटिन अमेरिकन देश शामिल है , क्योंकि इसको विकसित देशों और OECD जैसे समूह ने इसे नजरंदाज किया क्योंकि वो अपनी अंदरूनी समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त थे , तो हा ये बात सही है की विकासशील देशों ने मंदी का सामना किया है । उन्होंने बताया कि हम आशा करते है आने वाले समय में परिस्थि ज़रूर बदलेगी और हम ये भी जानते है की 2023 में भी विकासशील देश मंदी से गुज़र रहे है ओर यही वो समय है जब ये देश विकसित देश और OECD जैसे समूहों की तरफ आशा भरी नजरो से देख रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811