Let’s travel together.
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Friday, September 18, 2026
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Today MP Today - Breaking News in Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • रायसेन
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
  • क्राइम
  • व्यवसाय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • संपादकीय
MP Today
  • Home
  • देश
  •  नीतीश सरकार को बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं से कोई मतलब नहीं: सुशील मोदी 

 नीतीश सरकार को बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं से कोई मतलब नहीं: सुशील मोदी 

देश
By Deepak Kankar Last updated Jan 16, 2023
104
Share

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की दुराग्रही टिप्पणी और उस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौन सहमति से साफ है कि राज्य सरकार घोर हिंदू विरोधी है। सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार जिस तरह से सिर्फ सम्प्रदाय-विशेष की भावनाओं और सुविधाओं का ख्याल रखते हुए काम कर रही है वह संविधान के विरुद्ध है। नीतीश सरकार को बहुसंखयक हिंदू समाज की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि एक लोकप्रिय हिंदू धर्मग्रंथ के विरुद्ध जो अनर्गल टिप्पणी की गई वह संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने दीक्षांत समारोह जैसे सरकारी कार्यक्रम में की है। इसे राज्य सरकार की राय माना जाएगा किसी का व्यक्तिगत विचार नहीं। भाजपा नेता ने कहा कि अब नीतीश कुमार को तीन सवालों का जवाब देना है। पहला वे अपने शिक्षा-मंत्री के बयान के पक्ष में खड़े हैं या इसके विरुद्ध हैं। दूसरा सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री स्वयं हिंदू-विरोधी और मानस विरोधी हैं और तीसरा कि क्या वे शिक्षा मंत्री को हटाएंगे या उन्हें सिर्फ माफी मांगने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता अपनी साझा सरकार के शिक्षा मंत्री के विरुद्ध नपे-तुले बयान देकर या मंदिर में मानस-पाठ कर केवल राजनीतिक दिखावा कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि मां सीता की जन्मभूमि पर राज करने वाले लव-कुश समाज के मुख्यमंत्री अब राम-भक्तों के साथ हैं या श्रीराम और रामायण के निंदकों के साथ। इस यक्ष-प्रश्न का उत्तर अब नीतीश कुमार को ही देना है।

 

104
Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Deepak Kankar

MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।

विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।

स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।

जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।

निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।

Prev Post

प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा!

Next Post

‘राम चरित मानस’ विवाद पर मंत्री को समर्थन को लेकर आरजेडी में दरार

You might also like More from author
देश

पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल 

देश

जीडीपी के आंकड़ों पर यह सियासी रस्साकशी क्यों? – अजय बोकिल 

जीवनशैली

बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा

देश

‘मांझी’ और ‘चिराग’ के बीच क्या मोड़ लेगा ‘क्रीमी लेयर’ का संघर्ष ?अजय बोकिल

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Youtube Subscribers
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
Ad 1 Fab 26 1
Admin Login
Admin Login

संपादकीय

संपादकीय/शिक्षक दिवस विशेष :: शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं,…

Sep 5, 2026

संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को…

Sep 4, 2026

सूखा करार की लावरिया बालिकाओं की अखिल भारतीय रोइंग…

Oct 18, 2025

गिरती पत्रकारिता और यूट्यूब के कथित पत्रकार

Oct 12, 2025
Prev Next 1 of 5

धर्म

बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा

Sep 3, 2026

गुरु पूर्णिमा: गुरु केवल व्यक्ति नहीं, चेतना हैं –…

Jul 30, 2026

देव शयनी ग्यारस का अद्भुत महत्व, भगवान विष्णु चार माह के लिए…

Jul 25, 2026

चढ़ावा चोरी कांड तेजी से बढ़ते धार्मिक पर्यटन के लिए भी झटका…

Jul 17, 2026
Prev Next 1 of 569
लाइव क्रिकेट स्कोर
SMC Ad
About Us

आपका अपने चहेते चैनल MP Today में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप MP Today को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब,मढभटुआ सिद्ध धाम में उमड़े…

Feb 15, 2026

विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में जान का खतरा, भाई ने…

Feb 20, 2023

इंदौर से चलने वाली 4 ट्रेनों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के…

Apr 7, 2023
Prev Next 1 of 14,962
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश15221
  • रायसेन11154
  • देश3810
  • छत्तीसगढ़2705
  • धर्म2274
  • उत्तरप्रदेश1251
  • Privacy Policy
  • Contact us
MP Today © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811