शहडोल । शहडोल जिले में शुक्रवार को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल शहडोल शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 93 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपित वृद्धा को जंगल में गंभीर अवस्था में छोड़कर भाग गया। जानकारी लगते पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत अब सामान्य है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष दुबे के मुताबिक महिला बीती रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर आई थी। रात में रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई, उसे पास के एक गांव अपने रिश्तेदार के यहां जाना था। वह सुबह आटो करके निकली और गांव से पहले एक तिराहे के पास आटो से उतर गई। वहीं वह किसी का इंतजार कर रही थी, इतने में एक व्यक्ति आया और उसे गांव में छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ बैठ गई और फिर कुछ दूर ले जाकर उस दरिंदे व्यक्ति ने उस बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करके गंभीर अवस्था में तड़पता छोड़कर जंगल में ही भाग गया। इसके बाद तड़पती वृद्धा पर एक राहगीर की नजर पड़ी। राहगीर उसे तुरंत ही अपनी गाड़ी पर बैठाकर अस्पताल लाने लगा तो रास्ते में वृद्धा ने उसे पूरी घटना बताई। जानकारी लगते ही उसने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.