Let’s travel together.

“हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो “ कलेक्टर अरविन्द दुबे व पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने थामी खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मशाल

0 137

मशाल रैली को नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने ध्वज दिखाकर किया रवाना

रायसेन । मध्यप्रदेश के 8 शहरों में 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक आयोजित हो रहे 5 वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल रैली का आज रायसेन में भव्य आयोजन किया गया।खेल और युवा कल्याण विभाग एंव स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में लगभग 500 खिलाड़ियों द्वारा सहभागिता की गई । रैली को नगरपालिका रायसेन की अध्यक्ष सविता सेन ने लाड़ली पार्क से ध्वज दिखाकर रवाना किया रैली का नेतृत्व ज़िला कलेक्टर अरविंद दुबे एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने किया ।

रैली थीम सांग
“ एम.पी. मे शोर मज़ा दो
अपना अपना ज़ोर लगा दो,
जोश दिखा दो , जान लगा लगा दो ,
हिंदुस्तान का दिल धड़का दो ।”

पर सभी खिलाड़ी जोश से भरकर भाग ले रहे थे ।
रैली में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमुना सेन , मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.सी.शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, ज़िला शिक्षा अधिकारी एल.एन. राठोरिया , ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, ज़िला क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव, मध्यप्रदेश ताईक्वान्डो संघ के सचिव दिलीप थापा , विक्रम अवार्डी खिलाड़ी गण राजेश यादव, संदीप सिंह , अमर राजपूत, प्रशिक्षक दिनेश दिवाकर, सुरेंद्र राजपूत, वी. एस. बुंदेला, भानु प्रताप सिंह यादव सहित कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मिलित थे ।


रैली का 51 स्थानों पर व्यापारी संत नगर पालिका एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । रैली का समापन जिला खेल परिसर रायसेन में किया गया ।इस अवसर पर जिला खेल परिसर में राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ भी रंगारंग एवं भव्य किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811