Let’s travel together.

घर में शंख बजाकर दूर करें ग्रहों के अशुभ प्रभाव

0 168

देवताओं और दानवों के युद्ध के बीच जो समुद्र मंथन हुआ था उसमें एक बहुमूल्‍य रत्‍न की प्राप्ति हुई थी और वह है शंख। शंख को मां लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है। इसके बिना लक्ष्मीजी की आराधना पूरी नहीं मानी जाती। कहते हैं घर में रोजाना शंखनाद करने से एक प्रकार की सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आपका शरीर भी निरोगी रहता है। इसके अलावा शंख को ज्‍योतिषीय महत्‍व भी बहुत खास है। शंख को बजाने से कई ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। आइए जानते हैं शंख से जुड़े कुछ खास उपाय

मंगलवार को सुबह स्‍नान करने के बाद शंख बजाकर सुंदर कांड का पाठ करने से मंगल के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और आपके मन से सभी प्रकार के अज्ञात भय का नाश होता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल का दोष है वे इस उपाय को करेंगे तो उन्‍हें मंगल की भी विशेष कृपा प्राप्‍त होगी और हनुमानजी भी प्रसन्‍न होंगे।
मां अन्‍नपूर्णा को प्रसन्‍न करने के लिए शंख में चावल भरकर रखें और लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से मां अन्‍नपूर्णा के साथ मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होती हैं और साथ ही आपके घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। शंख में चावल भरकर किसी गरीब की झोली में डालेंगे तो आपको विशेष पुण्‍य की प्राप्ति होगी।

कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए बुधवार को शालिग्रामजी का शंख में जल भरकर अभिषेक करने से बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव आपकी कुंडली से समाप्‍त होते हैं। अभिषेक करने वाले जल में तुलसी का प्रयोग जरूर करें।

भगवान विष्‍णु को प्रसन्‍न करने और कुंडली में गुरु को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को शंख का केसर से तिलक करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में गुरु ग्रह ही स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही आपको भगवान विष्‍णु की कृपा से सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती है।

शुक्र ग्रह सभी जीवन में सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव प्राप्‍त करने के लिए भी शंख को सफेद कपड़े में लपेटकर रखें और रोजाना कच्‍चे दूध से शंख को धोएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी भी आपसे प्रसन्‍न होंगी और सदैव खुशहाल बने रहने का आशीर्वाद देंगी।

रोजान शंख में जल भरकर सुबह स्‍नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्‍य देने से सूर्य भी आप पर प्रसन्‍न होंगे और सभी अशुभ प्रभावों को दूर कर देंगे। सूर्य के प्रसन्‍न होने से आपको आरोग्‍य की प्राप्ति होगी और आप समाज में सम्‍मान प्राप्‍त करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811