Let’s travel together.

सेमरा आंगनबाड़ी को सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने लिया गोद

0 338

फैमिली के साथ पहुंचकर बच्चों को बांटे फल एवं अन्य सामग्री

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुदृढ़ करने के लिये समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

इसी क्रम में शुक्रवार को रायसेन प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त  दीपम रायचुरा एवं उनकी फैमिली द्वारा सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा आंगनबाड़ी नंबर दो को गोद लिया गया है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा अपनी फैमिली के साथ सेमरा गांव पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों को फल, चॉकलेट, पानी बॉटल सहित अन्य सामग्री भेंट की।

वहीं उन्होंने आगामी दिनों में आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्य सामग्री भी भेंट करने की बात कही है। बता दें कि रायसेन सहायक आबकारी आयुक्त शुक्रवार को सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा आए। वह अपने साथ पत्नी दो बेटियां एक बेटे को भी साथ लेकर पहुंचे। जहां उनके पत्नी बच्चों ने आंगनबाड़ी के बच्चों को फल एवं अन्य सामग्री भेंट की।

इस मौके पर आंगनबाड़ी दीवानगंज सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कीर्ति लोधी, केमखेड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश उपस्थित रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोनिका पटेल को अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी)  का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया     |     सृजन सामुदायिक पुलिस योजनांतर्गत हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ     |     बढ़ती महंगाई और लागत के कारण घाटे में सांझा चूल्हा कार्यक्रम     |     8400 रू में कैसे संचालित होंगी राशन दुकानें     |     राजगढ पुलिस की अवैध शराब विक्रय  पर बडी कार्यवाही 20 पेटी बीयर आरोपी के घर से की जप्त     |     रतनपुर और मेढकी गांव में बिजली विभाग द्वारा मोटर पंप की कि कुर्की से क्षेत्र मचा हड़कम     |     संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा एवं पांच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ से पहले निकली गई भव्य कलश यात्रा     |     विदिशा की विरासत समूह का ऐतिहासिक हेरिटेज वॉक,एरण में गूंजा प्राचीन वैभव     |     सलामतपुर चौराहे दो दो बाइक आमने सामने भिड़ी, चार घायल     |     बेगमगंज में 26 जनवरी के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811