Let’s travel together.

भोपाल में निकली बजरंग दल की विशाल शौर्य यात्रा

0 117

रामभरोस विश्वकर्मा

भोपाल।शनिवार को भोपाल में बजरंग दल की ओर से धर्म सभा आयोजित की गई और विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। कुशा भाऊ ठाकरे(मिंटो हाल) से शुरू होकर यह विशाल यात्रा, जहांगीराबाद के मुख्य मार्गों से होते हुए कुशा भाऊ ठाकरे(मिंटो हाल) पहुंची जहा पर माँ भारती की आरती के साथ यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में डीजे की धुनों के साथ बजरंगी गणवेश पहने हाथो में भगवा झंडा लिए चल रहें थे।

यात्रा से पहले विशाल सभा आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव जी, उपस्थित हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कश्मीर फाइल की तरह भोपाल फाइल नहीं बनने देगे एवं राम मंदिर के साथ ही 30,000 मंदिर सहित भारत को अखंड करने तक शांत नही बैठेंगे आदि भाषण से संबोधित किया।
जिसमे प्रांत संयोजक सुशील शुडेले जी, विभाग मंत्री राजेश साहू जी, विभाग संयोजक दिनेश यादव जी, जिला अध्यक्ष अभिषेक जी, जिला मंत्री मनीष कारा जिला सह मंत्री गोविंद खटीक जिला संयोजक नीरज प्रजापति जी, जिला सह संयोजक ओमप्रकाश मालवीय जी, जिला बल उपासना केंद्र विजेंद्र राठौर जी जिला सुरक्षा प्रमुख राहुल जादव सहित सभी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस शौर्य यात्रा का नगर के चौक चौराहों पर अनेकों धार्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद     |     बैंक सेवा में समर्पित जीवन का सफर थमा, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पंं. श्री सी.एल. तिवारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई     |     रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रातभर गूंजा ढोल-डीजे, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर जारी होंगे विशेष डाक टिकट     |     शिवपुरी शहर की प्रयोगशाला में एक और प्रयोग, गायब हुआ गुरुद्वारा चौराहा, बना दिया दोराहा     |     सीहोर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की सख्ती, 6 वाहन चालकों के काटे चालान     |     प्रतिबंध के बावजूद खेतों में धधक रही पराली, चारों ओर छाया धुएं का गुबार     |     दोनों किडनी फेल होने से 20 वर्षीय लोकेश की जिंदगी संकट में, इलाज के लिए 15 से 16 लाख की दरकार     |     कुकेरा में गूंजा जय गौ माता का जयघोष: श्रीराम गौ मंदिर में हुआ भव्य गो पुष्टिक महायज्ञ और गो भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811