सीहोर ! जिले के इछावर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम झालकी में चुनावी रंजिश के तहत सरपंच पद का चुनाव लड़े दो पक्षों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संपन्न हुए पंच चुनाव के बाद शुक्रवार को इन दोनों पक्षों में एक बार फिर उग्र विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। करीब आधा घंटा तक चली इस पत्थरबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचों के लिए हुए चुनाव में हार-जीत को लेकर पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के लोगों में विवाद हो गया और पथराव हुआ। इसमें पूर्व सरपंच गुटके तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में वर्तमान सरपंच गुट के 10 लोगों पर पथराव, बलवा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक पथराव के वीडियो की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उक्त पथराव पर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पथराव दोनों पक्षों से किया गया है एवं सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि ग्राम झालकी में सरपंच पद के लिए हुए जून-जुलाई में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत विवाद हुआ था, जिसे पुलिस बल द्वारा भारी मशक्कत के बाद काबू किया गया था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.