Let’s travel together.

घरेलू गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक

0 139

घर मालिक को हुआ लाखों नुकसान

शिवलाल यादव 
रायसेन।जिले के थाना बेगमगंज के तहत नगर के बड़ापुरा में रात्रि करीब 2 बजे अचानक सिलेंडर विस्फोट के साथ मकान में आग लग गई ।मकान धू धू कर जलने लगा ।भभकती आग को देखते हुए आस-पड़ोस के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे और नगरपालिका परिषद बेगमगंज को दमकल को बुलाया गया । मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । यह तो अच्छा हुआ कि परिवार के लोग बाहर गए हुए थे।इस दौरान सिर्फ एक ही सदस्य घर में मौजूदा था ।जो धमाके की आवाज के साथ घर से बाहर निकल गया यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो गंभीर घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता था ।जिससे वआसपास के कई मकान चपेट में आ सकते थे।


मकान इरशाद खां बीड़ी ठेकेदार का बताया जा रहा है ।जिसमें उनके दामाद साजिद खान अपने परिवार के साथ रहते थे ।अगले महीने बेटी की शादी के लिए उन्होंने दहेज सामग्री एकत्रित करके रखा था ।जो आग में सब जलकर भस्म हो गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संगीता बंजारी गैस वर्धमान गैस एजेंसी के संचालक अंकित जैन को अपने साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची।आग से पीड़ित परिवार के बयान लेकर आगे की कार्यवाही की बात करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि दिलाने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811