Let’s travel together.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

0 120

लोधी समाज के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में इंडियन फोर्स अकादमी पर हिंदू सम्राट उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान में, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल स्व कल्याण सिंह की 91 जयंती मनाई गई। इस जयंती के अवसर पर लोधी समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम नरवरिया द्वारा कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि एक उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव मंडोली में श्री तेजपाल सिंह लोधी कृषक के यहां 5 जनवरी 1932 को जन्मे बालक ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं जनसंघ से अपनी राजनीतिक सफर शुरू करते हुए 1967 से 1980 तक जनसंघ से विधायक बनते रहे। इसी बीच आपातकाल होने के कारण उन्हें 21 माह जेल में भी रहना पड़ा। 1980- 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 1991 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। 1992 में बाबरी विध्वंस होने की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । 1997 में पुनः मुख्यमंत्री बने इसके बाद भाजपा से कुछ अंदरूनी मतभेद होने के कारण उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया। लेकिन 2004 के चुनाव में अटल जी के कहने पर पुनः भाजपा में शामिल हुए और सांसद चुने गए। 2009 में वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़े और सांसद बने। इसके बाद 2013 में पुनः भाजपा में शामिल हुए। 2014 में उनको राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके बाद 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे और लंबी बीमारी के कारण अगस्त 2021 में आपका देहांत हो गया । भूपत सिंह लोधी द्वारा कहा गया की माननीय कल्याण सिंह अपने वादे के पक्के इंसान थे जो कह दिया सो कह दिया वह सदा अपनी बात पर अटल रहकर उन्होंने शून्य से लेकर शिखर तक का कार्य किया। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया रामवीर सिंह रविशंकर लोधी उमाशंकर लोधी सूरज सिंह प्रशांत लोधी आशीष पंकज आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811