मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम दीवानगंज मार्केट में शनिवार शाम को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने शिरकत कर मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राशिद खान, अनीश खान ,हनीफ खान , नफीस खान के तत्वावधान में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गंगा जमुनी तहजीब की झलक यहां देखने को मिली, जहां इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के नौजवान के साथ हिन्दू भाइयों ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश के सर्वधर्म सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। समाज में आपसी भाईचारा व देश में अमन-चैन को लेकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है और आपसी सद्भाव को कायम करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाता है।
।