बीजिंग। चीन में कोरोना का कहर जारी है। आशंका जताई जा रही है कि चीन की स्थिति भविष्य में और भयावह हो सकती है। चीन में प्रति दिन 9000 से अधिक मौतें हो सकती हैं। यूके के हेल्थ डेटा फर्म एयरफिनिटी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इतना ही नहीं जनवरी महीने में ही एक दिन ऐसा भी आएगा जब एक ही दिन में 25 हजार लोगों की कोरोना से मौत हो जाएगी। यह आकड़ा पिछले अनुमान से दोगुना है वहीं रॉयटर की रिपोर्ट के अनुसार अब संक्रमित लोग एक-दो हफ्तों तक रेस्ट करके अपने काम पर वापस लौट रहे हैं क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना से हालात बेकाबू होते देख चीन ने निर्णय लिया था कि राजधानी बीजिंग में जल्द फाइजर की कोविड-19 दवा पैक्सलोविड का वितरण करेगा लेकिन यह दवा सिर्फ अमीर लोगों के लिए है। 6 लाख पैक्सलोविड दवा चीन में पहुंची है लेकिन उसे सिर्फ वही लोग खरीद सकते हैं जो 2500 युआन यानी 362 अमेरिकी डॉलर (29948 रुपए) खर्च कर सकते हैं। वह आगे लिखती हैं कि देश में 600 मिलियन से ज्यादा लोग एक हजार युआन यानी 145 डॉलर (11996 रुपए) ही कमाते हैं वो कैसे इस दवा को खरीद सकते हैं। वहीं चीन की स्थिति परश्व विश्व स्वाथ्य संगठन ने भी चिंता हाजिर की है। डब्ल्यूएचओ ने चीन से वायरल सीक्वेंसिंग क्लीनिकल मैनेजमेंट को मजबूत करने की अपील की और इन क्षेत्रों में मदद करने की इच्छा जताई। डब्ल्यूएचओ ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.