Let’s travel together.

2023 में प्रत्येक कार्यकर्ता नए जोश के साथ हर बूथ पर सक्रियता से करे काम – जिलाअध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार

0 324

 

बरेली/रायसेन | नए साल के साथ 2023 का आगाज हुआ है चुनावी वर्ष 2023 में सत्ता संगठन और कार्यकर्ता सक्रियता के साथ नजर आएंगे भारतीय जनता पार्टी के रायसेन जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है कार्यकर्ताओं को नए वर्ष की शुभकामनाएं और 2023 में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को नए जोश के साथ हर बूथ पर सक्रियता के साथ काम करने की जरूरत है जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रत्येक बूथ को मजबूती दी है और तकनीकी के दौर में बूथ को डिजीटल बनाया। अब हम सुघोष के माध्यम से जिले के मंडलों के प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया और आईटी विभाग के युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रहे हैं। श्री किरार ने कहा कि हमारी टीम ने जो मेहनत की है, उसके कारण आज हम आईटी के क्षेत्र में पूरे भारत में अग्रणी स्थान पर हैं। तकनीकी, गरीब कल्याण की योजनाओं और संगठन तंत्र के कार्यविस्तार के साथ भाजपा प्रत्येक बूथ के सुदृढ़ीकरण के लिए आगे बढ़ रही है।

मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रहे कमलनाथ — किरार

जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपने कोई भी देख सकता है और इसमें बुराई भी नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, सरकार किसकी बनेगी? ये प्रदेश की जनता तय करती है। कमलनाथ की सरकार जब गिरी थी, तो उसके बाद प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। उन चुनावों में जनता ने कांग्रेस को, कमलनाथ जी को और दिग्विजय सिंह जी को आइना दिखा दिया था। बता दिया था कि प्रदेश की जनता क्या चाहती है।

न्यूज सोर्स-रोहित चौधरी जिला सह- मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811