सी एल गौर रायसेन
मुखर्जी नगर स्शगुन गार्डन में समाजसेवी डॉ एसी अग्रवाल ग्द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर मंगलवार को प्राचीन मिस्र तालाब श्री हनुमान मंदिर से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई जो रामलीला मैदान मार्ग होते हुए सांची मार्ग पहुंची जहां रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी सहित अनेक धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वहीं शोभायात्रा का स्वागत महामाया चौक के सामने भी किया गया इसके पश्चात रामलीला गेट के सामने श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया ।

इसके पश्चात भोपाल सागर चौराहा के पास अग्रवाल महासभा की ओर से पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर मनोज अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहे शोभा यात्रा सागर मार्ग होते हुए मुखर्जी नगर रोड होकर कथा स्थल पर पहुंची शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर धर्म प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी।