Let’s travel together.

असामाजिक तत्वो के खिलाफ नागरिको मे रोष,एस डी एम को सौपा ज्ञापन

0 206

यशवन्त सराठे  बरेली रायसेन

बरेली मे असामाजिक तत्वो ने अपना खौफ वना रखा है हमेशा वदमाशो का कहर नागरिको आम जनता छात्र एवं छात्राओ का रहना चलना फिरना स्वतन्त्रता से घुमना मुश्किल कर दिया है‌।आये दिन कुछ न कुछ जधन्य घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है,जिससे स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।नगर के चौक चौराहो खुले मैदानो, दशहरा मैदान पुरानी कोर्ट की जरजर इमारत की सुनसान जगह,शहीद स्मारक,कन्याशाला आदि स्थानो पर नशाखोरी,देखी जा सकती है।
नगर मे वढ़ते अपराध,जुआ सट्टा,नशाखोरी छेड़छाड़ के चरम सीमा पर होने परनगर के नागराको मे रोष व्याप्त है‌। विगत दिनो एक १३्वर्षीय वालिका को तेजाव डालकर जलाने की धमकी दी गयी।
अपराधो के खिलाफ नगर विकास समिति एवं गणमान्य नागरिको के द्वारा एस डी एम की अनुपस्थिति मे तहसीलदार निकिता तिवारी को नगर अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी,उपाध्यक्ष नेपाल सिह राजपूत,विनोद साहू के नेतृत्व मे ज्ञापनसौपा गया ज्ञापन मे कहा गया है कि नगर मे अपराधी तत्वो पर प्रशासन लगाम लगाऐ नगरकी सूरक्षा व्यवस्था हेतु सीसी टीवी केमरे लगाये जाये,पुलिस गस्त कन्याशाला के आसपास वढ़ाई जाये। अतिक्रमण भी हटाये जाये कन्याशाला के आसपास मजनूओ का जमावड़ा रहता है वहा से अतिक्रमण हटाया जाये।
शासकीय महा.वि के सामने भी झुग्गियो मे अवैध घन्धो का कारोवार चलता है। किनगी रोड एवं सार्वजनिक स्थानो पर खुले आम नशाखोरी हो रही है ।उसे प्रशासन शख्ती से रोके।
ज्ञापन देने वालो मे नगर के सामाजिक सगठन, व्यापारीगण,गणमान्य नागरिक,पत्रकार आदि मौजुद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811