Let’s travel together.

बीना से भोपाल जा रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की घोड़ापछाड़ नदी के रेलवे पुल के पास ट्रेन से गिरने से मौत

0 151

केरला एक्सप्रेस ट्रेन में बीना से आ रहे थे भोपाल
-सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला कायमकर लिया जांच में

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात्रि बीना से भोपाल आ रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार सुबह युवक का शव काफी खोजबीन के बाद घोड़ापछाड़ नदी के पास मिला है। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार रात को संतोष सिंह ठाकुर पिता माधव सिंह ठाकुर निवासी ओल्ड डेयरी फार्म बैरागढ़ भोपाल केरला एक्सप्रेस ट्रेन से बीना से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। जो केरला एक्सप्रेस के

बी6 कोच में बैठे थे। जब ट्रेन भोपाल से भी निकल गई और संतोष सिंह ठाकुर घर नहीं पहुंचने तो परिजनों ने उनकी तलाश रात में ही शुरू कर दी। उनके मोबाइल की आखरी लोकेशन सलामतपुर के पास रूपनगर गांव के पास मिली। मंगलवार सुबह जब सलामतपुर पुलिस ने खोजबीन की तो रूपनगर के नज़दीक घोड़ापछाड़ नदी के रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी शिनाख्त संतोष सिंह ठाकुर निवासी ओल्ड डेयरी फार्म बैरागढ़ के रूप में हुई। वहीं सलामतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811