Let’s travel together.

ग्वालियर में सम्मानित हुये क्रिकेटर गाजी शुजाउद्दीन

0 121

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

मध्य प्रदेश ग्वालियर के रूप सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में वेलियंट प्रीमियर लीग सीजन 5 टी-20 मैच खेलने के लिए गए थे धरसीवा सिलतरा के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी गाजी शुजाउद्दीन। लगातार 5 सीजन खेलने के लिए गाजी को माइलस्टोन क्रिकेट प्लेयर 2022 पुरस्कार से वैलीएंड क्रिकेट क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।
इस सीजन में भी गाजी ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए और बैटिंग करते हुए 41 रन भी बनाया है। गाजी का एक मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है उन्होंने बड़ोदरा टीम के खिलाफ बैटिंग करते हुए 20 रन बनाए और बॉलिंग के तौर पर 3 ओवर मैं 17 रन देकर 3 विकेट भी लिए थे।
इससे पहले गाजी शूजाउद्दीन ने वेलियंट क्रिकेट क्लब की तरफ से 37 टी-20 मैच खेलते हुए 17. 97 की औसत से 665 रन बनाए हैं और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 1.45 की औसत से 54 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा वेलियंट क्लब की तरफ से तीन बार 2013-16-17 नेपाल मैं 9 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं जिसमें 22.55 की औसत से 203 रन बनाए इसके अलावा बॉलिंग करते हुए 13 विकेट भी ले चुके हैं। जिनके कारण गाजी सुजा उद्दीन को 2022 में माइलस्टोन पुरस्कार में सम्मानित किया गया है वेलियंट क्रिकेट क्लब द्वारा। यह कारनामा करके गाजी ने धरसीवा सिलतरा का नाम रोशन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811