Let’s travel together.

मण्डीदीप में नेशनल घी फैक्ट्री पर छापा, 19 लाख रुपए का मिलावटी घी और क्रीम जब्त,कुरकुरे की फैक्ट्री पर भी कार्रवाई

0 221

मंडीदीप/रायसेन। खाद्य विभाग, पुलिस और प्रशासन ने मंडीदीप की दो फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। एक फैक्ट्री से 19 लाख 59 हजार 910 रुपए का मिलावटी घी जब्त किया गया है, तो दूसरी कुरकुरे बनाने वाली फैक्ट्री से 3 लाख 72 कुरकुरे का सामान भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरु हुई, जो दिन भर चलती रही। तीन साल पहले नी नेशनल घी फैक्ट्री पर कार्रवाई र संचालक राजेश गुप्ता के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद वह फिर से मिलावटी घी बनाने का काम करने लगा।

कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर एसडीएम आदित्य शर्मा, खाद्य सहायक निरीक्षक बीपी शर्मा, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुषमा पथरोल, निरीक्षक कल्पना अर्सिया और सतलापुर थाना प्रभारी विनोद परमार शुक्रवार को नेशनल घी फैक्ट्री की जांच करने के लिए पहुंचे। यहां पर 4729 लीटर घी और 400 किलो क्रीम मिला है। उक्त घी में मिलावट होने की बातसामने आई है। 18 लाख 44 हजार 310 रुपए का घी और 1 लाख 15 हजार 600 रुपए क्रीम की कीमत अधिकारियों द्वारा मानी गई है। इस मामले में नेशनल घी के मालिक, राजेश गुप्ता पर फूड सेफ्टी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।


कुरकुरे फैक्ट्री पर भी कार्यवाही

अधिकारियों ने मंडीदीप की रायल फूड्स पर भी कार्रवाई की है। यह से भी 3 लाख 72 हजार रुपए कुरकुरे के बैग व अन्य सामान व जब्ती बनाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811